

आपका व्यक्तित्व सादगी, ईमानदारी, आत्मविश्वास और उच्च विचारों की कुंजी था । आप का हंसमुख चेहरा और व्यवहार चिर–स्मरणीय रहेगा । आप खिलाने और खाने के शौकीन थे । आपने निःस्वार्थ भावना से न जाने कितने परिवारों को पुनः जीवन दान प्रदान किया । आपके उच्च आदर्श और संस्कार हमारे हृदय में अनन्तकाल तक प्रेरणा देते रहेंगें । आपने दीपावली के त्यौहार पर प्रीति सम्मेलन की शुरुआत कर बलियालीवाला परिवार को एक नई ऊर्जा दी । आपकी बलियालीवाला परिवार की वंशावली एक अनुपम भेंट है जिसे अनंत काल तक याद रखा जाएगा । Courtesy – Bhabi Usha / Bhai Jagannath
माँ का महत्व जीवन के हर पहलू में होता है । वह हमारी पहली गुरु, पालनहार, सबसे बड़ी समर्थक और मार्गदर्शक थी । माँ ने हमें निस्वार्थ प्रेम, समर्थन और नैतिक शिक्षा दी । उन्होंने हमेशा अपनी तकलीफ़ों को नज़रंदाज कर परिवार को एकजुट रखा और पूरे परिवार में खुशियां भरने का हमेशा काम किया । वो माँ थी जो सारी बातें बिना कहे समझ जाती थीं । उनके हाथों का ज़ायका आज भी सबको याद आता है!.. उनका त्याग और बलिदान हमें सच्चे प्यार का अर्थ और एहसास दिलाता है । उनका आशीर्वाद हमें हर मुसीबत में ताकत देता है । Courtesy – Bhabi Usha / Bhai Jagannath